Saturday 18 August 2018

Asian Games 2018 का धमाकेदार आगाज भारतीय दल ने लहराया तिरंगा, PM मोदी ने दी बधाई

Asian Games 2018 का धमाकेदार आगाज भारतीय दल ने लहराया तिरंगा, PM मोदी ने दी बधाई

इंडोनेशिया की राजधानी जकातार् और पालेमबाग में 18वें एशियाई खेलों का शनिवार को यहां बुंग कार्णो स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ उद्घाटन किया गया। लगभग 4000 इंडोनेशिया के कलाकारों, लोक नर्तकों और गायकों और डांसरों ने लगभग 50 हजार दर्शकों की मौजूदगी में अपने देश की संस्कृति से दुनिया को अवगत कराया। ओपनिंग सेरेमनी में इंडोनेशिया के मशहूर सिंगर Anggun, Raisa, Tulus, Edo Kondologit, Putri Ayu, Fatin, GAC, Kamasean और Via Vallen ने शिरकत की।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो बाइक चलाकर उद्घाटन समारोह स्थल पहुंचे। समारोह के दौरान लगभग 4000 कलाकारों ने इंडोनेशिया का पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। इंडोनेशिया 1962 में भी एशियाई खेलों की मेजबानी कर चुका है।  पारंपरिक नृत्य के बाद 1962 के एशियाई खेलों को याद किया गया और फिर विभिन्न देशों के दल अपने-अपने देशों के झंडों के साथ स्टेडियम में फ्लैग मार्च किया।
तिरंगे के साथ दिखे नीरज चोपड़ा
उद्घाटन समारोह के दौरान भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने 572 सदस्यीय भारतीय दल की अगुवाई की। नीरज हाथों में तिरंगा थामे बुंग कार्णो स्टेडियम में अपने दल का नेतृत्व किया। उनके पीछे भारतीय दल प्रमुख बृजभूषण शरण और भारत के बाकी अन्य एथलीट तथा खिलाड़ी थे। भारत से पहले अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने अपने देश के झंडे के साथ स्टेडियम में पहुंचे। उसके बाद बहरीन, बांग्लादेश, भूटान, ब्रूनो दारुसलाम, कंबोडिया, चीन, हांगकांग के खिलाड़ी आए।
पीएम मोदी ने दी बधाई
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया में 18वें एशियाई खेलों में भाग लेने गए भारतीय दल को शुभकामनायें दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ''भारतीय दल को इंडोनेशिया में हो रहे एशियाई खेलों के लिये शुभकामना। हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है और उम्मीद है कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे । गौरतलब है कि खेल मंत्रालय ने 804 सदस्यों के भारतीय दल को इन खेलों में शामिल होने के लिए अनुमति दी। इसमें 572 खिलाड़ी शमिल हैं। एशियाई खेलों की बात करें तो इस बार 45 देशों से लगभग 10000 एथलीट इसमें हिस्सा ले रहे हैं, जो 58 खेलों में भाग लेंगे।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +