Monday, 22 May 2017

सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता आवश्यक

सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता आवश्यक

 यातायात प्रबंधन आज की आवश्यकता बनता जा रहा है। सड़क दुर्घटनाओं को कम करना एक बड़ी चुनौती है। दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सबको मिलकर प्रयास करना होगा। मध्यप्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं और इनसे होने वाली मृत्यु के आकड़ें चिंता का विषय है। इसके लिए जागरूकता जरूरी है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पीटीआरआई और ट्रैफिक श्री विजय कटारिया ने पुलिस प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान में 'सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन' विषयक सेमिनार में यह बात कही। सेमिनार में प्रदेशभर के यातायात ड्यूटी में संलग्न अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी उपस्थित थे। सेमिनार में मध्यप्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा क्रियान्वयन समिति में नोडल अधिकारियों ने भी भाग लिया।
इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रैफिक एजुकेशन (आइआरटीई) के प्रसिडेंट डॉ. रोहित बलूजा ने कहा कि आकड़ों के हिसाब से सड़क दुर्घटना में 18 से 35 आयु वर्ग के लोगों की मृत्यु सबसे ज्यादा हुई है। युवा वर्ग को नियमों का ज्ञान और उन्हें जागरूक कर सड़क दुर्घटना से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के अन्य कारण भी है। उसमें सड़क की तकनीकी के लिए ट्रैफिक इंजीनियर की मह्तवपूर्ण भूमिका हो सकती है। उन्होंने बताया कि पैदल चालक भी बड़ी समस्या है, जो ग्रीन लाइट के समय सड़क में बीचो-बीच आते है। साथ ही वाहनों का लेन क्रास करना, नियमों का उल्लंघन है। अपेक्षाकृत रात में तेज गति से वाहन चलाना भी सड़क दुर्घटना का कारण बनती है।
दो पहिया वाहनों पर ओवर लोड़िंग और मोबाइल पर बात करना सड़क दुर्घटना को आमंत्रित करता है। चार पहिया वाहनों में नियमानुसार तो सभी को सीट बेल्ट लगाना चाहिए। कम से कम आगे के दोनों व्यक्तियों को सीट बेल्ट पहनने से दुघर्टनाओं में होने वाली मृत्यु से बचा जा सकता है। सड़क दुर्घटना का एक कारण उन्होंने कंस्ट्रक्शन वर्क को भी बताया। इसके लिए निर्माण एजेंसी को जरूरी साइन बोर्ड का उपयोग सतर्कता के लिए करना चाहिए। शहरों में रात के समय हाई बीम (अपर लाइट) का उपयोग कर चालीस प्रतिशत लोग वाहन चलाते है। यह भी दुर्घटना का कारण बनता है। इसका लोगों में ज्ञान होना आवश्यक है। साइनेज और सिग्नल विजिबल होना चाहिए।
यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड में चीफ आपरेटिंग ऑफीसर श्री प्रथमेश मिश्रा ने सड़क दुर्घटनाओं के विभिन्न कारणों की जानकारी दी और कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने से भी सड़क दुर्घटनायें होती है। अंत में श्री नवदीप मेहराम ने आभार माना।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +