Saturday, 29 April 2017

केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर 30 अप्रैल को ग्रामोदय से भारत उदय कार्यक्रम में होंगे शामिल

केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर 30 अप्रैल को ग्रामोदय से भारत उदय कार्यक्रम में होंगे शामिल


विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया अधिकारियो के साथ कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर आज रात्रि विमान से भोपाल पहुंचे श्री अकबर 30 अप्रैल को प्रातः 09 बजे हुज़ूर विधान सभा की ग्राम पंचायत कालापानी में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान में भाग लेंगे । आयोजन की भव्यता एवं व्यवस्थाओं को देखते हुए क्षेत्रीय हुज़ूर विधायक एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने जिला प्रशासन के अधिकारियो के साथ कार्यक्रम स्थल कजलिखेड़ा खेल मैदान का स्थल निरिक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
ज्ञात हो की आयोजन स्थल पर नागरिको की सुविधा हेतु जिला प्रशासन द्वारा मध्यप्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए समाधान शिविर का आयोजन भी किया गया है ।

कजलिखेड़ा को मिलेगी 45 लाख से दीन दयाल मंगल भवन की सौगात
हुज़ूर विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री श्री एम जे अकबर 30 अप्रैल को प्रातः 09 बजे कजलिखेड़ा के नागरिको के बीच आ रहे है यहाँ श्री अकबर के करकमलों द्वारा 45 लाख से पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंगल भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जायेगा । उन्होंने कहा कि यहाँ के नागरिको हेतु सामाजिक गतिविधियो में होने वाली परेशानी के दृष्टिगत यहाँ मंगल भवन निर्माण का आग्रह श्री अकबर से उनके द्वारा किया गया था ।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +