Thursday, 20 April 2017

अमला ने आइपीएल में अपना पहला शतक लगाया।

अमला ने आइपीएल में अपना पहला शतक लगाया।
 

 इंदौर। किंग्स इलेवन पंजाब के ओपनर बल्लेबाज हाशिम अमला ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेहद सधी हुई पारी खेली। उन्होंने मौजूदा आइपीएल में अपनी अच्छी फॉर्म को जारी रखते हुए इस आइपीएल में अपना पहला शतक लगाया।

अमला ने 58 गेंदों पर पूरा किया अपना अर्धशतक

प्ंजाब के लिए मुंबई के खिलाफ अमला ने तेज तर्रार पारी खेली और सबको चौंका दिया। अमला ने मुंबई के गेंदबाजों पर जबरदस्त हमला बोलते हुए 58 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। अपनी शतकीय पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के लगाए। वो मैच के आखिर तक 60 गेंदों पर 104 रन बनाकर नाबाद रहे। इस सीजन में शतक लगाने वाले वो दूसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले दिल्ली के संजू सैमसन ने शतक लगाया था।

इस आइपीएल में अमला का प्रदर्शन

इस आइपीएल में अमला ने अब तक कुल पांच मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 58.50 की औसत और 141.81 की स्ट्राइक रेट से कुल 234 रन बनाए हैं। इस सीजन में वो इस मुकाबले से पहले बैंगलोर के खिलाफ एक अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +