Thursday, 20 April 2017

बोहो चिक से लेकर रॉक एंड रोल तक का फैशन आ रहा है।

 बोहो चिक से लेकर रॉक एंड रोल तक का

सत्तर का दशक फैशन में प्रयोगों का स्वर्णिम दौर माना जाता है। इस दौर में फैशन के क्षेत्र में जितने प्रयोग हुए उनमें से कई सदाबहार फैशन ट्रेंड के रूप में स्थापित हुए तो कई लौटकर फैशन में आए। 2017 में फैशन में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी उसी दौर का फैशन दोहराया जा रहा है। इस बार बोहो चिक से लेकर रॉक एंड रोल तक का फैशन आ रहा है। समर कलेक्शन पर भी इसका खासा प्रभाव देखने को मिल रहा है।

रॉक एंड रोल स्टाइल


इस समय फैशन डिजाइनर्स के साथ साथ विभिन्न ब्रांड्स में भी जींस व सेमिफार्मल शर्ट भी रॉक एंड रोल व पंक स्टाइल में आ रही है। उस समय रॉक स्टार्स द्वारा पहने जैने वाले कपड़ों में रफ एंड टफ लुक को प्राथमिकता दी जाती थी। उसमें विभिन्न तरह के रॉ स्टील व लोहे की र्कंटग्स लगाई जाती थी। इस बार के फैशन में भी यही देखने को मिल रहा है। इस तरह की जींस व स्कर्ट आदि खूब पसंद की जा रही है।

फैशन आ रहा है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +