Thursday, 20 April 2017

बॉक्स ऑफिस पर हो सकती है नवाजुद्दीन और राजकुमार की टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर हो सकती है नवाजुद्दीन और राजकुमार की टक्कर


मुंबई : अभिनेता टाइगर श्रॉफ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत फिल्म ‘मुन्ना माइकल' और राजकुमार राव की ‘बरेली की बर्फी' के बीच बॉक्स ऑफिस भिडंत देखने को मिल सकती है. ये दोनों फिल्में इस साल 21 जुलाई को रिलीज हो सकती हैं.
फिल्म निर्माताओं की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘मुन्ना माइकल' मुन्ना (टाइगर) नाम के एक लडके की कहानी है, जिसे डांस पसंद है और वह डांस के बादशाह माइकल जैकसन को देखकर बडा हुआ है. मुन्ना को एक व्यक्ति (नवाजुद्दीन) डांस की एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका देता है.

‘हीरोपंती' और ‘बागी' के बाद ये तीसरी फिल्म है, जिसमें टाइगर श्रॉफ और निर्देशक सब्बीर खान एक साथ काम कर रहे हैं. इसके 21 जुलाई के रिलीज होने की संभावना है. अश्विनी अय्यर तिवारी की ‘बरेली की बर्फी' भी शायद इसी तारीख को रिलीज होगी.  यह एक चटपटी रोमानी कॉमेडी है, जिसकी कहानी उत्तर भारत के प्रसिद्ध शहर बरेली में पनपी है. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, कृति सैनन और राजकुमार राव प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे.
 

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +