Tuesday, 18 April 2017

नीतीश ने चंपारण शताब्दी समारोह का ‘राजनीतिकरण' करने की निंदा की

नीतीश ने चंपारण शताब्दी समारोह का ‘राजनीतिकरण' करने की निंदा की
 

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के कल आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और राजग के अन्य नेताओं के शामिल होने पर राजग पर प्रहार करते हुए ऐसे राष्ट्रीय विषय पर राजनीति किए जाने की निंदा की.


आमंत्रित किये जाने के बावजूद नहीं आएं गृहमंत्री

पूर्वी चंपारण जिला में चंपारण सत्याग्रह शताब्दी के अवसर पर आज आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा कि पटना में कल आयोजित एक समारोह जिसमें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भाग लिया, केंद्रीय गृहमंत्री को स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया था पर सहमति जताने के बावजूद उन्होंने समारोह में भाग नहीं लिया. उन्होंने भाजपा परोक्ष रुप से प्रहार करते हुए कहा कि जो आज केंद्र में सत्ता में बैठे हैं उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि वे आज इन स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा हासिल किए गए आजादी की बदौलत हैं. किसी को इसको लेकर दाएं-बाएं नहीं देखना चाहिए.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +