Tuesday, 18 April 2017

लौट आया क्रिस गेल तूफान , बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड


लौट आया क्रिस गेल तूफान , बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड


 

आइपीएल-10 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के धुरंधर ओपनर क्रिस गेल की धुआंधार पारी का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और आज वो देखने को मिल भी गया। गेल ने गुजरात लायंस के खिलाफ न सिर्फ धुआंधार पारी खेली बल्कि एक नया विश्व रिकॉर्ड भी बना डाला।

क्रिस गेल ने गुजरात लायंस के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी की है। उन्होंने 23 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके बाद भी वो थमे नहीं और 38 गेंदों पर 77 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद ही आउट हुए। गेल ने इस बीच 5 चौके और 7 छक्के जड़े। क्रिस गेल ने इसी दौरान जडेजा के एक ओवर में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 21 रन भी जड़ डाले।

इसके साथ ही क्रिस गेल ने आज एक नया विश्व रिकॉर्ड भी बना दिया। उन्होंने ट्वंटी20 क्रिकेट (हर स्तर पर) करियर के 10,000 रन पूरे कर लिए हैं। वो इस प्रारूप में दस हजारी बनने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। गेल ने 290 ट्वंटी20 मैचों में ये सफलता हासिल की है। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 175 रन का रहा है जो उन्होंने आइपीएल में ही बनाया था। अपने टवंटी20 मैचों के करियर में वो 18 शतक और 61 अर्धशतक जड़ चुके हैं।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +