Xiaomi Mi 6 : 6GB रैम और ड्यूल बैक कैमरा, बुधवार को लांचिंग.
Xiaomi अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 6 बुधवार को चीन में लांच करने जा रही है. इस लांचिंग से पहले कंपनी Mi 6 के बारे में थोड़ी-थोड़ी जानकारियां जारी कर रही है. इसी क्रम में कंपनी ने हालिया टीजर में बताया है कि यह स्मार्टफोन ड्यूल बैक कैमरा सेटअप और 6 जीबी रैम से लैस होगा.
जबरदस्त फीचर्स के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, पढें क्या है इसमें खास
अभी तक सामने आयी जानकारियों के मुताबिक Mi 6 में फ्रंट ग्लास में ही फिंगरप्रिंट सेंसर लगा होगा. डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग मिली होगी. इसमें चार्जिंग के लिए USB टाइप-C पोर्ट होगा.
इससे पहले भी इस फ्लैगशिप को लेकर कई लीक्स सामने आती रही हैं. इन रिपोर्ट्स की मानें तो इस स्मार्टफोन में 7.1 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम होगा. इस डिवाइस में 5.1 इंच की डिस्प्ले होगी, जिसकी रिजॉल्यूशन 1080×1920 पिक्सल होगी. इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्टिव 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा होने की उम्मीद है.
शाओमी Mi 6 प्लस को लेकर लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें QHD OLED डिस्प्ले होगा. इसमें डुअल एड कर्व्ड डिस्प्ले हो सकता है साथ ही यह डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा. दोनों डिवाइस Snapdragon 835 प्रोसेसर चिपसेट के साथ आएंगे. Mi 6 की बैटरी 4000mAh की हो सकती है.
लीक्ड रिपोर्ट्स के मुताबिक शाओमी Mi 6 के 4 जीबी रैम/64 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,199 युआन (लगभग 20,500 रुपये) और 4 जीबी रैम/ 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,599 युआन यानी लगभग 24,000 रुपये हो सकती है.
वहीं, Mi 6 प्लस में 6 जीबी रैम हो सकती है. इसके 6 जीबी रैम+64 जीबी मेमोरी की कीमत 2,699 युआन (लगभग 25,00 रुपये), 6 जीबी रैम+128 जीबी मैमोरी वैरिएंट की कीमत 3,099 युआन (लगभग 28,000 रुपये) और 6 जीबी रैम+256 जीबी मेमोरी वेरिएंट की कीमत 3,699 युआन (लगभग 34,000 रुपये) हो सकती है.

No comments:
Write comments