उप्र. में छुटपुट घटनाओं के साथ ख़त्म हुआ दूसरे चरण का मतदान
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शाम पांच बजे समाप्त हो गया। अनुमान है कि 60 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने इस चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पांच बजे तक मतदान केंद्रों तक पहुंच चुके मतदाताओं को समय समाप्त होने के बावजूद वोट डालने का अवसर मिलेगा। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर दूसरे चरण का मतदान भी शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में आज सूबे के 11 जिलों की 67 सीटों पर सुबह सात से पांच बजे तक मतदान का समय था। प्रारम्भ में करीब दो घंटे तक मतदान की रफ्तार धीमी रही, लेकिन धूप चढ़ने के साथ मतदाताओं की कतारें भी मतदान केंद्रों पर बढ़ने लगी।परिणामस्वरुप प्रथम दो घंटे में मतदान का जो प्रतिशत 10.69 प्रतिशत रहा वह 11 बजे तक 24.35, एक बजे 41.08 और तीन बजे तक 53.15 फीसदी हो गया। प्रथम दो घंटे तक सभी 11 जिलों में सबसे अधिक 12 प्रतिशत मतदान बिजनौर जिले में पाया गया जबकि 11 बजे तक सर्वाधिक 29.50 फीसदी मतदान अमरोहा में, एक बजे तक सहारनपुर में 47 प्रतिशत और तीन बजे तक भी सहारनपुर में सबसे अधिक 58.71 फीसदी मतदान रहा। मतदान समाप्ति के समय भी सहारनपुर में सवाधिक 70 प्रतिशत मतदान का अनुमान रहा। इसी तरह बिजनौर में करीब 68 प्रतिशत, मुरादाबाद में 65, बरेली में 62.17, अमरोहा में 69, पीलीभीत में 65.22, खीरी में 65, शाहजहांपुर में 62 और बदायूं में 60 फीसदी मतदान का अनुमान किया गया। चूंकि पांच बजे के बाद भी कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लगी रही, इसलिए चुनाव आयोग मतदान का सही प्रतिशत सात बजे की प्रेस कांफ्रेंस में बतायेगा। इस चरण में 2.28 करोड़ में से 60 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में 721 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद कर दिया। इस चरण में 82 महिलायें भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं।दूसरे चरण के मतदान के दौरान भी कई मतदान केंद्रों से छिटपुट झड़पों की खबरें आती रहीं। संभल के कुन्नौर विधानसभा के बूथ संख्या-57 पर मतदाताओं ने एक बीएलओ पर बूथ कैपचरिंग का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया गया। मुरादाबाद के एक सरकारी विद्यालय में चल रहे मतदान के दौरान हुई नोकझोंक में पुलिस ने मतदाताओं पर लाठी चार्ज की। वहां महिलाओं ने पुलिस कर्मियों पर अभद्रता का आरोप भी लगाया हैं। लखीमपुर खीरी में एक दारोगा पर सपा के लिए वोट मांगने का आरोप लगा। बाद में दारोगा को चुनाव ड्यूटी से हटाया गया। बढ़ापुर विधानसभा के टांडा माईदास ग्राम में दो मतदान को लेकर दो पार्टी के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गयी। इसमें कई लोगों को गंभीर चोटें भी आयीं। घटना के बाद वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। लखीमपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बरेली के कई गांवों में मतदाताओं ने विकास कार्य को लेकर आज मतदान का बहिष्कार भी किया। शाहजहांपुर जिले के राठ और रायपुर पटियात में लोगों ने वोट का बहिष्कार किया। नहटौर विधान सभा के गांव शेखपुर पिट्ठा के निवासियों मतदान का बहिष्कार किया। गांव वालों का कहना है कि उन्हें धामपुर विधान सभा में शामिल किया जाए।

No comments:
Write comments