प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में पार्टी के दो दिवसीय सत्ता और संगठन के मंथन के समापन के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने पार्टी सहयोगियों को वर्ष 2018 में होनेवाले विधानसभा चुनावों को जीतने के मंत्र बताए। उन्होंने कहा कि भाजपा ही पूरे देश में एक ऐसा संगठित दल है जिसमें पार्टी कार्यकर्ता खुद को मिले संगठनात्मक कार्यों को अपने परिवार के दायित्वों के रूप में लेकर पूरी जिम्मेदारी से समर्पित होकर कार्य करने में जुट जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की नगरी पचमढ़ी अद्भुत एवं आशीर्वाद प्रदान करने वाला स्थान है। यहां आकर अध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलता है। । श्री चौहान ने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर उनसे परिचय लिया एवं सामूहिक सेल्फी भी ली एवं पचमढ़ी के विकास कार्यो में आ रही दिक्कतों के मामले में कार्यकर्ताओं से जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि चौदह एवं पन्द्रह फरवरी को संगठन और सत्ता का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग यहां लगा था, जिसमें पहले दिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद एवं केन्द्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के मंत्री परिषद के सदस्यों, प्रदेश के सभी संभाग के संभागीय संगठन मंत्रीयों, प्रदेश पार्टी के सभी विधायकगणों, प्रदेश पदाधिकारियों को सत्ता व संगठन का मार्गदर्शन दिया था। दूसरे दिन बुधवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सत्ता और संगठन को ऊर्जावान वक्तव्य मिला व आने वाले पार्टी के संगठनात्मक कार्यो एवं मिशन दो हजार अठारह के मार्गदर्शन दिया गया है ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Write comments