Wednesday, 15 February 2017

सपा के गढ़ में पीएम ने विपक्षियों पर जमकर हमला बोला

सपा के गढ़ में पीएम ने विपक्षियों पर जमकर हमला बोला

सपा के गढ़ कन्नौज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गरीबों की भूख मिटाने के लिए केन्द्र सरकार 30 रुपये में 27 रुपया दे रही है लेकिन प्रदेश सरकार उसको भी नहीं ले रही है।उन्होंने मैदान के बाहर अपार भीड़ को देख सबसे पहले क्षमा मांगते हुए कहा कि मैं पार्टी की तरफ से माफी मांगता हूं कि आपको तकलीफ हो रही है। फिर इसके बाद एक-एक कर कांग्रेस, सपा व बसपा को घेरना शुरू किया। कहा कि कांग्रेस त्रिपदीय दौड़ लगा रही है। एक पैर बसपा के साथ तो दूसरा सपा के साथ रखे हुए है। इसीलिए कांग्रेस सपा की संयुक्त वार्ता में कांग्रेस कुछ नहीं बोली। उन्होंने कहा कि मैं यूपी के सांसद के नाते यह विश्वास दिलाता हॅूं कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही मैं मीटिंग लेकर कर्ज माफ कराऊॅंगा। इसके साथ ही प्रदेश की कानून-व्यवस्था व अवैध कब्जों को लेकर सपा पर जमकर हमला बोला।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +