Wednesday, 15 February 2017

पुलिस ने वोटरों पर भांजी लाठी, महिलाओं से की अभद्रता

पुलिस ने वोटरों पर भांजी लाठी, महिलाओं से की अभद्रता

विधान सभा के दूसरे चरण मुरादाबाद में चल रहे मतदान के दौरान हुई नोकझोंक में पुलिस ने मतदाताओं पर लाठी चार्ज की। यही नहीं महिलाओं ने पुलिस कर्मियों पर अभद्रता का आरोप भी लगाया हैं।मुरादाबाद जनपद स्थित सरकारी विद्यालय बूथ नंबर 45 में चल रहे वोटिंग के दौरान मतदान केन्द्र के बाहर वोटरों से पुलिस की नोकझोक हो गई। पुलिस ने पहले गाली-गलौज की और फिर लाठियों से पीटना शुरु कर दिया। पिटाई का विरोध महिलाओं ने किया तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें भी गाली देकर केन्द्र से भगाया। मामले की जानकारी होने पर एसपी सिटी अभिषेक यादव मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की। उन्होंने बताया कि पुलिस की लाठीचार्ज का आरोप बिल्कुल निराधार है, केन्द्र के बाहर मतदाता भीड़ लगाकर खड़े हुए थे पुलिस ने उन्हे भगाया है, इस बीच अगर कोई नोकझोक हुई हो तो कहा नही जा सकता हैं।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +