Wednesday, 22 February 2017

भाजपा सरकार के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन, छिंदवाड़ा सांसद गिरफ्तार

भाजपा सरकार के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन, छिंदवाड़ा सांसद गिरफ्तार

जिले के सांसद कमलनाथ को भोपाल में गिरफ्तार कर छोड़ा गया। प्रदेश सरकार पर जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाकर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा घेराव कर रही थी। जिसमें कमलनाथ पहली बार किसी आंदोलन में प्रत्यक्ष शामिल हुए और गिरफ़्तारी दी। अपने राजनैतिक इतिहास में शायद ही कमलनाथ ने कोई आंदोलन किया या गिरफ़्तारी दी होगी। बताया जाता है कि इस दौरान लाठी चार्ज और हल्का बल प्रयोग भी किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस सांसद कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नर्मदा यात्रा एक सर्वे है। दिन में सर्वे रात को खुदाई कर पूरी रेत साफ़ करने का सर्वे। हम सब एक हैं और एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को मिशन 2018 में हराना है, मैं कार्यकर्ताओ से आव्हान करता हूं कि हम सब एक होकर भाजपा सरकार को उखाड़ फैके ये कलाकारी और विज्ञापन वालो की सरकार है। प्रदेश कांग्रेस के आंदोलन के दौरान दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अरुण यादव, सुरेश पचौरी सहित प्रदेश भर से पहुचें हजारो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +