अखिलेश ने किया मंत्रिमंडल में फेरबदल, एक और मंत्री बर्खास्त
समाजवादी पार्टी में पिछले कुछ दिनों से मचे घमासान के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल का आठवां विस्तार किया। बर्खास्त मंत्री गायत्री प्रजापति की फिर कैबिनेट में वापसी हो गयी। जियाउद्दीन रिजवी ने भी नए मंत्री के तौर पर शपथ ली। मंत्रिमंडल में नये मंत्रियों के शामिल होने पर संतुलन बनाए रखने के लिये सोमवार को खाद्य रसद राज्य मंत्री लक्ष्मीकांत निषाद उर्फ पप्पू निषाद को बर्खास्त किया गया है।राजभवन में सोमवार को एक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में राज्यपाल राम नाईक ने नये मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। इसमें शिवपाल यादव सहित कई वरिष्ठ मंत्री और नेता मौजूद थे। मंत्रिमंडल में नये मंत्रियों के शामिल होने पर संतुलन बनाए रखने के लिये सोमवार को खाद्य रसद राज्य मंत्री लक्ष्मीकांत निषाद उर्फ पप्पू निषाद को बर्खास्त किया गया है।कैबिनेट मंत्री के रूप में पूर्व में बर्खास्त गायत्री प्रसाद प्रजापति, शिवाकांत ओझा, मनोज कुमार पाण्डेय शपथ ने शपथ ली। जियाउद्दीन पहली बार मंत्री बने, जबकि हाजी रियाजुद्दीन, अभिषेक मिश्र, नरेंद्र वर्मा, शंखलाल मांझी व यासर शाह को राज्य मंत्री से प्रमोट कर कैबिनट मंत्री बनाया गया है।गौरतलब है कि बलिया के सिकंदरपुर से 2 बार विधायक रह चुके जियाउद्दीन रिजवी को जब मंत्री पद की शपथ लेनी थी, तब वह हज की यात्रा पर थे। हज से लौटने के बाद 3 महीने से मंत्री पद की शपथ लेने के लिए वह भटक रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री से लेकर मुलायम तक से मुलाकात की थी। हालांकि, शपथ के लिए एक बार 10 जुलाई की तारीख भी तय की गई थी लेकिन वह तारीख टल गई थी।

No comments:
Write comments