सीतापुर में रोड शो के दौरान राहुल गांधी पर फेंका जूता
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को नये सिरे से खड़ा करने के लिये देवरिया से दिल्ली तक किसान यात्रा पर निकले राहुल गांधी को सीतापुर में विरोध झेलना पड़ा। सीतापुर में रोड शो के दौरान ट्रांसपोर्ट चौराहे पर जूता फेंकने वाले कथित पत्रकार हरिओम मिश्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अभी भी हरिओम मिश्र पुलिस हिरासत में हैं।रोड शो के दौरान उनकी बस पर एक व्यक्ति ने जूता उछाल दिया। पुलिस ने तत्परता बरती और उसको हिरासत में ले लिया है। इस घटना के बाद भी राहुल गांधी ने अपना रोड शो जारी रखा। राहुल गांधी ने इस जूता कांड पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुये कहा, ‘‘जूता मुझे नही लगा। आरएसएस व भाजपा जितना जूता फेंके, मैं डरने वाला नही हूं। प्यार और भाईचारा मेरे साथ है। उनकी नफरत उनके साथ है।‘‘राहुल ने लोगों से प्रश्न पूछने के साथ भाजपा पर साधा निशाना। उन्होंने पूछा कि बैंक में आया क्या 15 लाख रुपये। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगो को झूठा आश्वासन देकर सरकार बनाई है। मोदी ने देश के दो करोड़ युवाओं से रोजगार का वादा किया, लेकिन ढाई वर्ष में एक भी युवा को फूटी पाई नहीं दी।राहुल पर जूता फेंकने वाले आरोपी हरिओम मिश्रा ने कहा, ‘‘राहुल गांधी के पास शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिये समय नही है। वह वोट बैंक के लिये रोड शो कर रहे हैं। मोदी सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने किसानों का कर्ज माफ नही किया। कांग्रेस की सरकार रहते वक्त खुद क्या किया था। अगर मौका मिलता तो दूसरा जूता भी फेंकता। मेरा मकसद पूरा हुआ। मुझे कुछ पछतावा नहीं है।‘‘

No comments:
Write comments