Tuesday, 27 September 2016

कुशीनगर में पांच युवकों को ट्रक ने कुचला, दो की मौत

कुशीनगर में पांच युवकों को ट्रक ने कुचला, दो की मौत

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सेना में भर्ती की तैयारी में एनएच पर दौड़ का अभ्यास कर रहे पांच युवकों को एक ट्रक ने कुचल दिया। दो युवकों की मौके पर मौत हो गई तो तीन युवक मेडिकल काॅलेज में मौत से जूझ रहे है। घटना मंगलवार को सुबह जिले के हाटा कोतवाली के भड़कुलवा गांव के सामने हुई।एनएच के निकट के गांवो के युवक सेना में भर्ती के इरादे से नियमित रूप से दौड़ का अभ्यास करते है। मंगलवार की भोर में शाहबाजपुर गांव के सौरभ कुमार मिश्र, अनुपम, सतीश, छोटू दौड़ लगा रहे थे। बिहार की तरफ से आए एक ट्रक ने सभी को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।दौड़ लगा रहे अन्य युवक मौके पर पहुंचे और आनन फानन में सभी को लेकर सीएचसी पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही सौरभ कुमार मिश्र की मौत हो चुकी थी। अनुपम की मौत सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल काॅलेज ले जाते समय रास्ते में हो गई। सतीश, छोटू और एक अन्य युवक का इलाज चल रहा है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +