Thursday, 22 September 2016

बुर्के में दिखे चार संदिग्ध, मुंबई व नवी मुंबई में हाई अलर्ट

बुर्के में दिखे चार संदिग्ध, मुंबई व नवी मुंबई में हाई अलर्ट


तटीय क्षेत्रों में विशेषकर मुम्बई के आस-पास भारतीय नौसेना ने गुरुवार को हाई अलर्ट घोषित कर दिया। इलाके में कुछ संदिग्ध लोगों के गश्त करते दिखाई दिए जाने के बाद तटरक्षक बल सहित सभी नौसैनिक जहाज़ों को चौकन्ना रहने को कहा गया है। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता डीके शर्मा ने कहा, ‘‘मैं केवल इस बात की पुष्टि करता हूं कि नौसेना हाई अलर्ट पर है। कुछ करांजा मुम्बई के नज़दीक कुछ स्कूली बच्चों ने संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचित किया है।’’रक्षा सूत्रों ने कहा कि चार संदिग्ध व्यक्ति मुंबई के निकट उर्रान में नौसैनिक अड्डे के पास दिखाई दिए हैं। इन चारों को उर्रान के एक स्कूल के बच्चों ने देखा था ।बच्चों ने अधिकारियों को बताया कि उन्होंने चार संदिग्ध व्यक्तियों को लगभग 11 बजे देखा। वह पठानों जैसे कपडे सलवार कमीज पहने थे और आपस में किसी दूसरी भाषा में बातें कर रह थे । बच्चों ने कहा उन्होंने इन चार संदिग्धों को 'ओएनजीसी' और 'स्कूल' शब्द बोलते हुए सुना था ।सूत्रों ने बताया तलाशी अभियान जारी है। मरीन कमांडो 'मार्कोस' उरण नौसेना बेस पर तैनात किये गए हैं और मुंबई शहर में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। मुंबई ब्यूरो के मुताबिक जगह-जगह नाकाबंदी करके पुलिस, सेना और मुंबई दहशतवाद विरोधी पथक को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जगह-जगह नाकाबंदी लगाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। कुलाबा पुलिस के अधिकारियों को विशेष रूप से अलर्ट रहने का आदेश दिया गया है। इस सूचना को पुलिस महानिरीक्षक सतीश माथुर ने गंभीरता से लेते हुए कहा है कि संदिग्धों की तलाश की जा रही है।गृह राज्यमंत्री दीपक केसरकर ने लोगों से अपील की है कि वे पुलिस का सहयोग करें। केसरकर ने कहा है कि संदिग्ध आतंकवादी की तलाश जारी है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +