Thursday, 22 September 2016

अरविंद केजरीवाल ने फॉगिंग अभियान को हरी झंडी दिखाई

अरविंद केजरीवाल ने फॉगिंग अभियान को हरी झंडी दिखाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में चिकनगुनिया और डेंगू से लगातार होने वाली मौतों के बाद गुरुवार को फॉगिंग अभियान किया है।
इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सिविल लाइन्स में सुबह फॉगिंग अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद रहे।इससे पहले सतेंद्र जैन ने कहा था कि 600 फॉगिंग मशोनों की सहायता से अब हर दूरसे दिन हर गली में फॉगिंग होगी। इस मुहिम की शुरुआत 100 मशीनों के साथ हुई। यह प्रक्रिया अक्टूबर तक चलेगी, जिससे की पूरी तरह से दिल्ली को मच्छर मुक्त बनाया जा सके।हाल ही में इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एंड बॉयोटेक्नॉलॉजी की एक रिसर्च में सामने आया है कि डेंगू चिकनगुनिया के मच्छरों से निपटने के लिए एमसीडी की कवायद लेट हो गई है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +