Tuesday, 6 September 2016

अन्ना हजारे का केजरीवाल पर बड़ा हमला, बोले- खत्म हुई उम्मीद

अन्ना हजारे का केजरीवाल पर बड़ा हमला, बोले- खत्म हुई उम्मीद

अन्ना हजारे के आंदोलन से पार्टी बनाकर दिल्ली की सस्ता पर काबिज होने वाले अरविंद केजरीवाल को लेकर खुद अन्ना ने बड़ा बयान दिया है। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए अन्ना ने कहा कि केजरीवाल से उनकी जितनी उम्मीदें थीं, अब सब खत्म हो चुकी हैं।सेक्स सीडी कांड में फंसे केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार पर अन्ना ने कहा, 'दुर्भाग्य है कि केजरीवाल सरकार के 6 मंत्री में से 3 मंत्रियों के घर जाने की नौबत आ गई है।' उन्होंने कहा, 'मैं यह देखकर बहुत दुखी हूं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कुछ सहयोगी जेल जा रहे हैं, जबकि कुछ अन्य धोखाधड़ी में लिप्त हैं। मुझे इन सबसे बहुत चोट पहुंची है। जब वह मेरे साथ थे, उसने ग्राम स्वराज पर एक किताब लिखी थी। क्या अब हम इसे ग्राम स्वराज कहेंगे? इसी वजह से मैं बहुत दुखी हूं। मैं जिस उम्मीद के साथ केजरीवाल को देखता था, वह अब खत्म हो गई है।'अन्ना हजारे ने कहा कि मैंने पहले ही केजरीवाल को बताया था कि अपनी पार्टी को लॉन्च करने के बाद तुम पूरी दुनिया घूमोगे। पूरे देश में रैलियां करोगे, लेकिन तुम यह कैसे सुनिश्चित कर पाओगे कि जो लोग पार्टी में आएंगे, उनका चरित्र अच्छा ही होगा? तब केजरीवाल के पास इसका जवाब नहीं था। आज मैं इसका अनुभव कर रहा हूं। मैंने पहले भी कहा था कि चाहे कोई भी पार्टी हो या पार्टी नेता, यह जांच करना बहुत जरूरी है कि जो लोग पार्टी में आ रहे हैं, उनका चरित्र किस तरह का है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +