Friday, 23 September 2016

ऐतिहासिक 500वें टेस्ट पर सम्मानित हुए पूर्व भारतीय कप्तान

ऐतिहासिक 500वें टेस्ट पर सम्मानित हुए पूर्व भारतीय कप्तान

गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर में भारत का 500वां टेस्ट शुरू हुआ। इस टेस्ट से पूर्व टीम इंडिया के पूर्व कप्तानों को सम्मानित किया गया। प्रदेश के राज्यपाल, बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर सम्मान समारोह में मौजूद रहे।इस मौके पर कपिल देव, मोहम्मद अजहरुद्दीन, के. श्रीकांत, सुनील गावस्कर, सचिन तेंडुलकर, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले, रवि शास्त्री, दिलीप वेंगसरकर और महेंद्र सिंह धोनी को सम्मानित किया गया।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +