Saturday, 9 July 2016

कांग्रेस सांसद ने स्पाइसजेट से कहा, VIP ट्रीटमेंट की कोई जरूरत नहीं

कांग्रेस सांसद ने स्पाइसजेट से कहा, VIP ट्रीटमेंट की कोई जरूरत नहीं

राज्यसभा सांसद विवेक तनखा ने उनके साथ वीआईपी आचरण के लिए विमानन कंपनी स्पाइसजेट से शिकायत की और कहा कि उनके प्रति अतिरिक्त शिष्टाचार दिखाने की कोई जरूरत नहीं है। तनखा हाल ही में कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।तनखा के अनुसार बुधवार को वह स्पाइसजेट की एक उड़ान से जबलपुर से दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचे। यहां विमानन कंपनी के स्टाफ सिर्फ उन्हें और दो अन्य लोगों को ही बस से आगमन क्षेत्र तक लेकर आए। इस घटना के बाद उन्होंने विमानन कंपनी को पत्र लिखा और कहा कि वह नहीं चाहते कि सांसद होने के कारण उनके साथ विशेष शिष्टाचार दिखायी जाए।उन्होंने एक समाचार चैनल से कहा, ‘हम सभी समान हैं, हर कोई सम्मानित है और हम सभी को पंक्ति में खडा होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करनी चाहिए। मैं अपने सहयात्रियों के साथ यात्रा कर खुश हूं। मुझे बुरा लगा और लज्जित हुआ।’ उन्होंने कहा कि बस में 30 लोग यात्रा कर सकते थे लेकिन उसमें सिर्फ तीन लोग थे। संपर्क किए जाने पर स्पाइसजेट के महाप्रबंधक (कापरेरेट मामले) अजय जसरा ने कहा, ‘हमें सांसद से कोई अनुरोध नहीं मिला। हमारे लिए हर यात्री महत्वपूर्ण है। हम सभी को बेहतरीन सेवाएं देते रहेंगे।’

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +