UTTER PREDESH के कई इलाके भारी बारिश हुए सराबोर
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में कई भागों में भारी बरिश हुई। मगर इस दौरान वज्रपात की अलग अलग घटनाओं में दो किशोरियों की मौत हो गयी।प्रतापगढ से मिली एक खबर में बताया गया है कि उदयपुर थाने के गांव सेमरा और अंतु थाने के गांव रेवरिहा में कल वज्रपात की घटनाओं में दो किशोरियों क्रमश: 13 वर्षीय कृति और 16 वर्षीय रंजना की मौत हो गयी।इस बीच, मौसम विभाग की रिपोर्ट में बताया गया है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई भागों में जोरदार बारिश हुई है।रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान सर्वाधिक बारिश ललितपुर में 70 मिमी पर दर्ज की गयी है, जबकि रसडा और महरौनी में 60-60, मउरानीपुर में 50 तथा अतर्रा, नरैनी, मोहम्मदाबाद, कुंडा और काकरधारी घाट इलाके में तीस-तीस मिमी पानी बरसा।मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश का संभावना व्यक्त की है।

No comments:
Write comments