Thursday, 7 July 2016

देश भर में EID की धूम, PM ,PRESIDENT ने दी मुबारकबाद

देश भर में EID की धूम, PM ,PRESIDENT  ने दी मुबारकबाद


केरल और जम्मू-कश्मीर को छोड़कर गुरूवार को पूरे देश में आज ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जा है। केरल और जम्मू-कश्मीर में बुधवार को ही ईद मनाई जा चुकी है। ईद के मौके पर देशवासियों को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुबारकबाद दी है। इस अवसर पर दिल्ली के जामा मस्जिद में गुरूवार को सुबह नमाज पढ़ी गई। उसके बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी।राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर मैं अपने सभी देशवासियों विशेष रूप से भारत और विदेशों में रह रहे सभी मुस्लिम भाईयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ। ईद-उल-फितर का त्योहार 'रमजान' के एक महीने के प्रार्थना, आशीर्वाद और क्षमा की पवित्रता के बाद आता है। हमें इस अवसर पर मानवता की सेवा के लिए खुद को पुनः समर्पित तथा गरीब और जरूरतमंद लोगों के साथ खुशी बांटना चाहिए। ईद समारोह हमें आपसी सद्भावना हेतु देश की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ और हम में से हर एक को प्रेम और भाईचारे के मार्ग का अनुसरण करने के लिए प्रेरित करता है।उपराष्ट्रपति एम हामिद अंसारी ने अपने सन्देश में कहा कि रमजान के पवित्र महीने का यह त्योहार लोगों में भाईचारे और समझ की परंपरागत अभिव्यक्ति का प्रतीक है और यह करुणा, परोपकार और उदारता की भावना को मजबूत करता है। मेरी यही शुभकामना है कि ईद-उल-फितर का त्योहार जो महान आदर्शों का प्रतीक है मानवता की समस्त भावनाओं के साथ हमारे जीवन को शांति, समृद्धि और सद्भाव से परिपूर्ण करे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी ईद के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। ईद-उल-फितर की शुभकामना देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह त्योहार समाज में समरसता एवं शांति की भावना को मजबूत करने में मदद करेगा। मोदी ने अपने संदेश में कहा "मेरी तरफ से ईद-उल-फितर की बधाई एवं शुभकामनाएं। यह विशेष दिन समाज में भाई-चारा एवं शांति की भावना को और गहरा करे।"

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +