Thursday, 7 July 2016

कल होगा CM DEVENDRA FADNAIVS के मंत्रीमंडल का विस्तार

कल होगा  CM DEVENDRA FADNAIVS के मंत्रीमंडल का विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस कल अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। बीस महीने पुरानी फड़णवीस सरकार वरिष्ठ मंत्री एकनाथ खड़से के इस्तीफे के बाद खाली हुए मंत्री पदों को भरेगी। खड़से ने पिछले महीने भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते इस्तीफा दे दिया था । उनके पास 10 विभाग थे जिन्हें फड़णवीस अस्थाई रूप से देख रहे हैं।सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज सुबह पीटीआई-भाषा को बताया कि मंत्रिमंडल का विस्तार कल किया जाएगा। विस्तार 18 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र तथा 10 जुलाई को फड़णवीस की चार दिन की रूस यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले हो रहा है ।फड़णवीस सरकार में 19 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्य मंत्री हैं। अभी 14 मंत्री पद और भरे जाने हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि क्या कल सभी खाली पद भरे जाएंगे। भाजपा के सहयोगी दलों स्वाभिमानी पक्ष के सदाभाउ खोट और राष्ट्रीय समाज पक्ष के महादेव जनकर को मंत्रिमंडल शामिल किए जाने की संभावना है। विस्तार में शिवसेना की भागीदारी के बारे में कोई शब्द नहीं कहा गया है जिसकी हाल में केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में अनदेखी की गई।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +