Wednesday, 6 July 2016

SMARITI IRANI ने संभाला कपड़ा मंत्रालय,कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

SMARITI IRANI  ने संभाला कपड़ा मंत्रालय,कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार को हुए कैबिनेट विस्तार एवं फेरबदल में स्मृति ईरानी से मानव संसाधन विकास मंत्रालय वापस लेकर कपड़ा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। स्मृति ईरानी ने बुधवार को अपने नए मंत्रालय का कार्यभार भी संभालकर ट्वीटर पर अपना प्रोफाइल अपडेट कर लिया। कपड़ा मंत्रालय मिलने के बाद स्मृति ईरानी ने अपने पहले ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने कपड़ा मंत्रालय को देश के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इस दिशा में अच्छा काम करने का आश्वासन दिया और नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई।ट्वीटर पर मानव संसाधन मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल पर स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्हें गर्व है कि नागरिकों से प्रतिक्रिया लेने और कई बार सलाह-मशविरा करने के बाद राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2016 जल्द ही जारी होने वाली है। ईरानी ने बताया कि 'स्वयं' योजना ने छात्रों को ऑनलाइन 500 कोर्सों में से मनपसंद का चुनाव करने की सुविधा दी है। बीते 2 साल में मानव संसाधन मंत्रालय ने जो भी पहल की या फैसले लिए वे शिक्षा क्षेत्र की बेहतरी के लिए लिए हैं।विभाग में फेरबदल के बाद लगाए जा रहे अनुमानों पर स्मृति ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने आज अपना कार्यभार संभाला। अपना नया मंत्रालय संभालने के बाद स्मृति ईरानी ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +