Wednesday, 6 July 2016

MODI सरकार ने किसानों को दी सौगात

MODI  सरकार ने किसानों को दी सौगात

केंद्र सरकार ने किसानों को तोहफा देते हुए चालू वित्त वर्ष में किसानों को चार प्रतिशत ब्याज पर ऋण देने की योजना को मंजूरी प्रदान कर दी है और इसके लिए 18276 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह योजना मंजूर की गई। इस योजना के तहत सरकारी बैंक, निजी बैंक, सहकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक एक वर्ष की अवधि के लिए तीन लाख रुपए तक का अल्पकालिक कृषि ऋण देंगे।संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह ऋण नौ प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा, लेकिन सरकार इस पर 5 प्रतिशत की छूट देगी, जिससे इस ऋण के लिए 4 प्रतिशत ब्याज का भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा कि जो किसान एक वर्ष में ऋण का भुगतान करने में विफल रहेंगे। उन्हें ब्याज में मात्र दो प्रतिशत की छूट मिलेगी।यह ऋण सभी फसलों के लिए होगा और छोटे किसान जो छह महीने तक के लिए ऋण लेंगें, उन्हें ब्याज में दो प्रतिशत की छूट मिलेगी और उन्हें ऋण पर 7 प्रतिशत ब्याज देना होगा।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +