PM MODI ने NAWAJ SHARIF को फोन करके EID की मुबारकबाद दी
मुस्लिम समुदाय के सबसे बड़े त्योहार ईद के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को फोन करके उन्हें और पाकिस्तान की जनता को ईद की मुबारकबाद दी। मोदी ने नवाज शरीफ के लिए दिल के ऑपरेशन के बाद अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की।इसके पहले भारत-पाक सीमा पर अटारी-वाघा बॉर्डर के पास बॉर्डर गार्ड्स ने आपस में एक-दूसरे को मिठाई देकर ईद की मुबारकबाद दीं। ईद उल फितर के मौके पर भारत-पाक की सेना के बीच आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए बंटवारे के बाद से ही यह परंपरा चली आ रही है। दोनों देशों की तल्खियों के बावजूद सेना पर्व त्योहार के मौके पर एक-दूसरे को मिठाइयां और मुबारकबाद देते रहे हैं।इसके अलावा श्रीनगर के उडी और तंगधार सेक्टर में भारत-पाक के सुरक्षा बलों ने एक दूसरे को मिठाइयां देकर ईद की बधाई दी।भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने एक दूसरे को मिठाइयां देकर ईद की मुबारकबाद दीं।

No comments:
Write comments