दिनभर चला नए MINISTERS के कार्यभार संभालने का सिलसिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्रीय मंत्रिमंडल में हुए विस्तार और व्यापक फेरबदल के दूसरे दिन कई नए मंत्रियों ने बुधवार को अपना कार्यभार संभाला लिया। प्रकाश जावड़ेकर के स्थान पर मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद अनिल माधव दवे ने पर्यावरण और वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पदभार संभाला। वहीं वरिष्ठ पत्रकार एवं मध्य प्रदेश से राज्यसभा के नवनियुक्त सांसद एमजे अकबर ने नए विदेश राज्यमंत्री का पदभार संभाला। इसके अलावा कैंसर सर्जन एवं महाराष्ट्र से सांसद डॉ सुभाष रामाराव भामरे ने राव इंद्रजीत सिंह की जगह लेते हुए रक्षा राज्य मंत्री के रूप में अपना कार्यभाल संभाला। जयंत सिन्हा ने नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री के रूप में अपना पदभार संभाला। रामदास अठावले सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री के रुप में अपना कार्यभार ग्रहण किया। विजय गोयल ने यहां अपने कार्यालय पहुंचकर युवा एवं खेल मामले (स्वतंत्र प्रभार) का कार्यभार संभाला। कार्यालय में मौजूद अधिकारियों ने उन्हें फूल देकर बधाई दी।असम के नौगांव से भाजपा सांसद राजन गोहेन ने रेल राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली। अर्जुन राम मेघवाल और संतोष कुमार गंगवार ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली से मुलाकात कर वित्त राज्य मंत्री के तौर पर अपना-अपना पदभार संभाला। अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर से पहली बार साल 2014 में लोकसभा में चुनकर आए है वहीं गंगवार इससे पहले कपड़ा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे। एसएस अहलूवालिया कृषि एवं किसान कल्याण, संसदीय कार्य मंत्रालय के राज्यमंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट के दूसरे विस्तार में मंगलवार को 10 राज्यों से 19 नए मंत्री बनाए गए औऱ 5 पुराने मंत्रियों की छुट्टी की गई है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद निहाल चंद, रामशंकर कठेरिया, सांवरलाल जाट, मनसुख बसावा, मोहन कुंडारिया ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

No comments:
Write comments