Wednesday, 6 July 2016

4 AFRICAN COUNTRY VISIT पर आज रवाना होंगे PRIME MINISTER MODI

4 AFRICAN  COUNTRY VISIT पर आज रवाना होंगे PRIME MINISTER MODI 
 
भारत के संबंध अफ्रीकी देशों के साथ सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को चार अफ्रीकी देशों के दौरे पर रवाना होंगे। 07 जुलाई से 11 जुलाई तक प्रधानमंत्री मोजांबिक, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और केन्या के दौरे पर रहेंगे। अपनी यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री मोदी मोजांबिक की राजधानी मापुटो जाएंगे। वह गुरूवार की सुबह मापुटो पहुचेंगे। वह पिछले 34 सालों में मोजांबिक का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। इस दौरान वह मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिपे न्यूसी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और मोजाम्बिक के संसद का भी दौरा करेंगे। राष्ट्रपति फिलिपे न्यूसी और प्रधानमंत्री मोदी की बैठक कृषि, खाद्य, हाइड्रोकार्बन निवेश, समुद्री सुरक्षा, व्यापार जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना पर केंद्रित होगी। मापुटो से निकलने से पहले प्रधानमंत्री मोदी भारतीयों समुदाय द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगे।इसके बाद 8 से 9 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीका जाएंगे जहाँ वह राष्ट्रपति जैकब ज़ूमा और अन्य राजनेताओं के साथ आपसी हित के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगेI दक्षिण अफ्रीका में वह ऐतिहासिक पीटरमरिट्सबर्ग भी जायेंगे I पीटरमरिट्सबर्ग रेलवे स्टेशन पर ही महात्मा गांधी को अंग्रेज़ों ने रेल से बहार धक्का दे दिया थाI वह डरबन भी जायेंगेI दक्षिण अफ्रीका के साथ भारत ब्रिक्स, इब्सा, जी-२20 और बेसिक जैसे समूहों में जुड़ा है I 10 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी तंज़ानिया जाएंगे। इसके बाद अपनी यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री मोदी 11 जुलाई को केन्या के दौरे पर रहेंगे। केन्या के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता के अलावा वह नैरोबी विश्वविद्यालय में विद्यार्थयों को संबोधित करेंगे।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +