Wednesday, 6 July 2016

भगवान जगन्नाथ की 139वीं रथयात्रा शुरू, PM MODI GIVE CONGRATULATION

भगवान जगन्नाथ की 139वीं रथयात्रा शुरू, PM MODI GIVE CONGRATULATION 
 
अहमदाबाद में बुधवार को भगवान जगन्नाथ की 139वीं रथयात्रा शुरू हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के अवसर पर देश की जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। यात्रा के शुरू होने से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह परिवार सहित जगन्नाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मंगला आरती की। इस दौरान गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल भी इसमें शामिल हुईं। ओडिशा के पुरी में भी आज ही जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जाएगी।प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से कहा कि भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा के पावन अवसर पर लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ सभी पर अपनी कृपा बरसाएं।अहमदाबाद में जगन्नाथ यात्रा बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे जमालपुर में चार सौ साल पुराने मंदिर से शुरू हुई। इस अवसर पर शहर में सुरक्षा कते मद्देनजर 14 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। भगवान के दर्शन के लिए आने वाले लोगों के लिए प्रसाद के तौर पर मालपुए बनाए गए हैं। रथयात्रा के 13 किलोमीटर के रास्ते में 300 सीसीटीवी कैमरों के साथ पांच ड्रोन भी आसमान से नजर बनाए रखेंगे। ओडिशा के पुरी में भी रथयात्रा के लिए सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +