Thursday, 7 July 2016

BANGLADESH में EID की नमाज के दौरान आतंकी हमला,4 DEATH

BANGLADESH  में EID  की नमाज के दौरान आतंकी हमला,4 DEATH



ईद के मौके पर भी आतंकवादी अपनी हरकतों से बाज नहीं और बांग्लादेश की राजधानी ढाका से 80 किलोमीटर दूर किशोरगंज की एक मस्जिद में ईद की नमाज के दौरान ग्रेनेड बमों से हमला कर दिया। इस धमाके में 12 लोगों के घायल होने और एक पुलिसकर्मी समेत चार लोगों के मारे जाने की खबर है। सुरक्षा बलों ने एक हमलावर को जिन्दा पकड़ा है। भारत ने यहां से चार एनएसजी कमांडो की एक टीम बांग्लादेश भेजने का फैसला किया है जो जांच में सहयोग करेगी। यह धमाका बांग्लादेश में ईद के सबसे बड़े आयोजन के दौरान हुआ है। ब्लास्ट बांग्लादेश के किशोरगंज जिले में हुआ है। धमाके की वजह का अभी तक पता नहीं लग सका है। अभी महज 6 दिन पूर्व ही ढाका के राजनयिक क्षेत्र में स्थित होले आर्टिजन बेकरी पर हमला करके आतंकवादियों ने बेकरी के अंदर आठ इतालवी नागरिकों, सात जापानी और भारतीय छात्रा सहित 20 विदेशी नागरिकों की नृशंस हत्या कर दी थी। इस आतंकी हमले में भारतीय युवती तारिषी जैन की भी मौत हुई थी। गुरूवार को सुबह आतंकी हमला ईद की नमाज शुरू होने से तुरंत पहले हुआ। यह धमाका शोलकिया ईदगाह मैदान में हुआ है। यहां नमाज के वक्त बम फेंके गए। इस जगह हर साल सबसे ज्यादा लोग ईद की नमाज अदा करने के लिए जुटते हैं। पुलिस ने पूरे एरिया को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है क्योंकि आशंका है कि हमलावर आस-पास के घर में छिपे हैं। इसलिए चारों तरफ बड़ी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +