5,000 पर्दों पर उतरे SALMAN , इस सप्ताह ही 150 करोड़ का कारोबार करने की संभावना
सलमान खान की सुल्तान आज पांच हजार पर्दों पर एक साथ रिलीज हुई है। भले देश के ज्यादातर हिस्सों में ईद कल मनाई जाएगी, लेकिन गुरुवार को हुई सुल्तान की रिलीज के मौके पर भी सलमान के फैन्स काफी उत्सुक नजर आए। सभी शोज हाउसफुल हैं। पुणे के एक सिनेमाहॉल में हर दिन सुल्तान के 55 शो देखे जाएंगे।वितरक अक्षय राठी ने कहा, ''फिल्म देशभर में बेहतरीन कारोबार कर रही है। शुरुआत आंधी की तरह है। हर कोई इसे पसंद कर रहा है, चाहे कहानी हो, या गाने।'' उन्होंने कहा कि फिल्म दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब सहित उत्तर भारत में बेहतरीन कारोबार कर रही है।उन्होंने कहा कि एक अनुमान के अनुसार यह फिल्म 35 करोड़ रुपये का कारोबार कर लेगी। गुरुवार को ईद है और फिर सप्ताहांत का भी समय है। ऐसे में इस हफ्ते इसके 130 से 150 करोड़ रुपये का कारोबार करने का अनुमान है।एक अन्य फिल्म वितरक राजेश थडानी ने कहा कि फिल्म ने उम्मीद के अनुसार बेहतरीन शुरुआत की है और इस हफ्ते इसका कारोबार करीब 150 करोड़ रुपये होने की संभावना है। राठी और थडानी दोनों का मानना है कि आनलाइन लीक हो जाने के बाद भी फिल्म के कारोबार पर प्रभाव पड़ने की उम्मीद नहीं है।

No comments:
Write comments