Wednesday, 6 July 2016

DELHI GOVERNMENT ने प्रधान सचिव RAJENDRA KUMAR को निलंबित किया

DELHI GOVERNMENT  ने प्रधान सचिव  RAJENDRA KUMAR को निलंबित किया

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने तीन दिवसीय पंजाब दौरे से दिल्ली लौटने के बाद प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार को पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेजे जाने के बाद निलंबित कर दिया है। हालांकि यह एक सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है कि हिरासत में रहते हुए एक अधिकारी अपने पद पर नहीं रह सकता।
दिल्ली वापसी के बाद केजरीवाल प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार की गिरफ्तारी मामले में अब स्वयं केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ मोर्चा संभालेंगे। वहीं बुधवार को केजरीवाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और आशुतोष के साथ भी पार्टी की आगामी रणनीति पर चर्चा की।केजरीवाल के पंजाब दौरे पर जाने के एक दिन पहले ही सीबीआई ने सरकार के प्रधान सचिव को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। अगले दिन केजरीवाल को पंजाब के लिए रवाना होना था जिसके बाद उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मोर्चा संभालते केंद्र पर निशाना साधा था।सूत्रों के अनुसार दिल्ली के बने हुए हालात पर केजरीवाल अब स्वयं मोर्चा संभालेंगे। बुधवार को केजरीवाल पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करके इसके संकेत भी दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि केजरीवाल अपने चिर-परिचित अंदाज में प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने से नहीं चूकेंगे।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +