Monday, 6 June 2016

V.NARAYANASAMY OATH ON THE CHIEF MINISTER OF PONDICHERY

 V.NARAYANASAMY OATH ON THE CHIEF MINISTER  OF PONDICHERY 

  CONGRESS MLA V .NARAYANASAMY ने सोमवार को पुद्दुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इनके साथ पांच कांग्रेसी विधायकों ने भी मंत्रिपद की शपथ ली।राज्य के सहायक निदेशक (सूचना एवं प्रचार) आई. गणपति के अनुसार उप राज्यपाल KIRAN VEDI ने दोपहर बारह बजकर दस मिनट पर समुद्र तट के नजदीक 'गांधी थिडल' में मंत्रियों के छह सदस्यीय टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जिन विधायकों ने मंत्रिपद की शपथ ली उनमें ए. नमशिवायम, एम. कृष्णा राव, शाहजहां, एम. कंदासामी और आर. कमलकन्नण शामिल हैं। केंद्र में संप्रग के दूसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री रहे 69 वर्षीय नारायणसामी ने 16 मई को हुए विधानसभा चुनावों में चुनाव नहीं लड़े और अब उन्हें एक उपचुनाव के जरिए विधानसभा की सदस्यता लेनी होगी। नारायणसामी ने 30 मई को राज निवास में बेदी से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने कांग्रेसी विधायकों और द्रमुक के विधायकों के समर्थन वाले पत्र भी बेदी के समक्ष प्रस्तुत किए, जिसके बाद उप राज्यपाल ने नारायणसामी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +