Monday, 6 June 2016

अपनी यात्रा के तीसरे पड़ाव के तहत SWITZERLAND (EUROPE) पहुंचे PM NARENDRA MODI

अपनी यात्रा के तीसरे पड़ाव के तहत SWITZERLAND (EUROPE) पहुंचे PM NARENDRA MODI 

  FIVE COUNTRY  KI JOURNEY  पर गए PRADHAN MANTRI NARENDRA MODI  MONDAY  को अपनी यात्रा के तीसरे पड़ाव के तहत  SWITZERLAND पहुंच गए। यहां वह देश के राष्ट्रपति जोहान श्नीडर अम्मान के साथ मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय सहयोग को गहरा करने के लिए वार्ता करेंगे। पीएम मोदी ने शनिवार को अफगानिस्तान की यात्रा की थी। वह कतर की दो दिनों की यात्रा के बाद यहां पहुंचे। कतर की यात्रा के दौरान उन्होंने वहां के नेतृत्व से कई मामलों पर बातचीत की।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, नमस्कार जिनेवा, स्विट्जरलैंड के सुंदर शहर में कल रात आगमन के साथ ही प्रधानमंत्री की यात्रा के तीसरे पड़ाव की शुरुआत हो गई। मोदी ने पांच देशों की यात्रा से पहले स्विट्जरलैंड को यूरोप में भारत का अहम साझीदार बताया था। उन्होंने कहा था कि वह भारत के द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय सहयोग को और गहरा करने के लिए राष्ट्रपति जोहान श्नीडर अम्मान के साथ वार्ता करेंगे।साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि वह जिनेवा में प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। उनका एजेंडा आर्थिक एवं निवेश संबंधों को विस्तार देना होगा। वह सीईआरएन में काम कर रहे भारतीय वैज्ञानिकों से मिलेंगे। भारत को मानवता की सेवा के लिए विज्ञान के नए पहलुओं की तलाश में उनके योगदान पर गर्व है। प्रधानमंत्री मोदी स्विजरलैंड की यात्रा के बाद अमेरिका और फिर मेक्सिको जाएंगे। इसके बाद वह भारत लौटेंगे।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +