Thursday, 9 June 2016

UTTER PREDESH ELECTION में BJP ने लगाया दांव, RAJNATH के खिलाफ भाजपा सांसद ने खोला मोर्चा

UTTER PREDESH ELECTION  में BJP ने लगाया दांव, RAJNATH  के खिलाफ भाजपा सांसद ने खोला मोर्चा
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने एक बड़ा दांव लगाने का संकेत दिया है. पार्टी यूपी में सबसे बड़े चेहरे के तौर पर राजनाथ सिंह को आगे करने की तैयारी में है. बीजेपी को उम्मीद है कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और बीएसपी प्रमुख मायावती को कड़ी टक्कर देने की क्षमता मौजूदा गृह मंत्री राजनाथ सिंह में हैं.दरअसल राजनाथ की बेदाग छवि और लंबे राजनीतिक अनुभव को देखते हुए पार्टी उन्हें यूपी चुनाव में सबसे बड़े चेहरे के तौर पर इस्तेमाल करने का मन बना रही है. इसके लिए पार्टी की ओर से राजनाथ सिंह को प्रचार समिति की कमान सौंपी जा सकती है.मिशन 2017 के लिए यूपी फतह पर निकले गह मंत्री राजनाथ सिंह को अपने ही लोगों से बेजार होना पड़ रहा। मऊ के सामाजिक न्याय रैली के तुरन्त बाद आजमगढ़ से कई बार सांसद रहे पूर्व भाजपा सांसद रमाकान्त यादव ने राजनाथ सिंह पर ही हमला बोलते हुए कहा कि मऊ में पार्टी द्धारा आयोजित हुई सामाजिक न्याय रैली से सन्तुष्ट नही हूं ।उन्होने कहा कि रैली में सभी लोगों ने अतिपिछड़ा पिछड़ा पर बोल रहे थे लेकिन मेरे समझ में नही आया कि इसका क्लाइटएरिया क्या है। उन्होने सीधे गह मंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि राजनाथ सिंह पार्टी और समाज को तोड़ने का काम कर रहे ह उन्होने कहा कि इस रैली से उन्हे दुःख, पीड़ा और आक्रोश है कि कही न कही घुमा फिरा कर समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव को ताकत प्रदान की जा रही है। वही उन्होने कहा कि उन्हे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनकी पीडा पर ध्यान देगें ।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +