Monday, 6 June 2016

MISSION INDRADHANUSH अभियान का तृतीय चरण आज से

MISSION INDRADHANUSH  अभियान का तृतीय चरण आज से

  MADHYA PREDESH समेत देश के विभिन्न क्षेत्रों में मिशन इंद्रधनुष का तीसरा चरण मंगलवार, 7 जून से प्रारंभ हो रहा है। 18 जून तक चलने वाले इस अभियान में जीरो से दो वर्ष तक के सभी बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।अभियान के दौरान सभी छूटे हुए बच्चों तथा दूरस्थ इलाकों में या मंजरे, टोले में रह रहे बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके इसके लिए जरूरी है कि गांव में हर घर, हर व्यक्ति से संपर्क कर बच्चों के टीकाकरण के लिए जागरूक किया जाए।इन्द्रधनुष मिशन के अंतर्गत टीकाकरण से वंचित सभी बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जा सके , इसके लिए सभी से अपील की गई है कि वे अपने सम्पर्क में आने वाले उन लोगों से जो जानकारी के अभाव में अपने 2 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण नहीं करा पाते, उन्हें टीकाकरण हेतु प्रेरित करें।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +