Thursday, 16 June 2016

SHEELA DIXIT हो सकती हैं UP में CONGRESS की CM CANDIDATE

SHEELA DIXIT  हो सकती हैं UP  में CONGRESS  की CM CANDIDATE 

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को आलाकमान की ओर से एक बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। शीला दीक्षित ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से जिस तरह से मुलाकात की है उससे तो यही माना जा रहा है कि उन्हें उत्तर-प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है।्तर प्रदेश के सभी ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बैठक के बाद कांग्रेस आलाकमान को यह सुझाव दिया था कि किसी गांधी चेहरे चाहे वह राहुल हों या प्रियंका को उत्तर प्रदेश का जिम्मा लेना चाहिए। हालांकि यह संभव नहीं हो पाया। प्रशांत के अनुसार उत्तर प्रदेश में पार्टी को मुख्यमंत्री पद के लिए एक ब्राह्मण चेहरा उतारना चा‌हिए। इस लिहाज से यूपी के लिए प्रशांत किशोर की तीसरी पसंद 78 वर्षीय शीला दीक्षित हैं।शीला दीक्षित पंजाबी हैं और उनका जन्म कपूरथला में हुआ है। उनकी शादी उत्तर-प्रदेश के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा पूर्व राज्यपाल व केन्द्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री रहे उमा शंकर दीक्षित के परिवार में हुआ। इनके पति स्व. श्री विनोद दीक्षित भारतीय प्रशासनिक सेवा के सदस्य रहे थे। इस लिहाज से शीला दीक्षित उत्तर-प्रदेश में बहू मानी जाती हैं। शीला दीक्षित कन्नौज से सांसद भी रह चुकी हैं।दूसरी ओर पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने भी कांग्रेस के 900 नेताओं से भेंट की है। उनकी भेंट अभी भी जा रही है। ऐसे में संभावना है कि यूपी में कांग्रेस अपना नया प्रदेश अध्यक्ष भी चुन सकती है
दरअसल कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कहने पर पार्टी उत्तर-प्रदेश में कांग्रेस एक नया चेहरा तलाश रही है। इससे पहले प्रशांत किशोर ने उत

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +