Thursday, 16 June 2016

UDTA PUNJAB को मिली हरी झंडी, RELEASED ON 17 JUNE ON THERETER

UDTA PUNJAB को मिली हरी झंडी,  RELEASED ON 17 JUNE ON THERETER

पिछले काफी दिनों से विवादों में उलझी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ आखिरकार रुप हले पर्दे पर 17 जून को उतरने के लिए तैयार है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरूवार को एक एनजीओ के उस अनुरोध पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया जिसमें फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ को रिलीज किए जाने पर रोक लगाने की मांग की गई थी। उधर आज ही पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने उड़ता पंजाब को हरी झंडी दिखा दी है, जिसके बाद इस फिल्म के कल रिलीज होने का रास्ता साफ हो गया है। कोर्ट ने फिल्म को देखने के बाद इस पर अपना निर्णय सुनाया है।सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एनजीओ की उस याचिका पर सुनवाई करने से मना कर दिया जिसमें फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों याचिकाकर्ताओं को याचिका वापस लेने की इजाजत देते हुए कहा कि पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट से फैसला आने के बाद वह वापस सुप्रीम कोर्ट आ सकते हैं। इससे पूर्व बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिल्‍म 'उड़ता पंजाब' को महज एक कट के साथ पास करने का आदेश सेंसर बोर्ड को दिया था। अदालत ने कहा था कि फ़िल्म की स्क्रिप्ट और नाम में ऐसा कुछ भी नहीं कि देश की एकता या संप्रभुता को चोट पहुंचे। कोर्ट ने सेंसर बोर्ड से यह भी कहा था कि वह दादी जैसा ना बनें और वक्त के हिसाब से खुद से बदलें। फ़िल्म में ड्रग्स की लत को हाईलाइट किया गया है। सेंसर बोर्ड ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'उड़ता पंजाब' को प्रमाण पत्र देने से पहले फिल्म के कई दृश्यों पर कैंची चलाने का आदेश दिया था, जबकि कश्यप और उनकी फैंटम फिल्म्स ने मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक कट और तीन डिस्क्लेमर देने के आदेश के साथ 'उड़ता पंजाब' को रिलीज करने की इजाजत दी है। ड्रग्स के मुद्दे पर बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर नशे की लत में पड़े रॉकस्टार की भूमिका निभा रहे हैं।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +