SECOND INTERNATIONAL YOUG DAY CELEBRATED ON 21TH JUNE
द्वितीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित सभी शैक्षणिक संस्थाओं में योग प्रदर्शन किया जाएगा। अपर कलेक्टर श्रीमती मीनाक्षी सिंह ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में (बारिश होने पर स्थानीय गांधी हाल में) योग प्रदर्शन कायक्रम आयोजित होगा। इस मौके पर योग प्रदर्शन कार्यक्रम सुबह 7 से 8 बजे तक होगा। योग प्रदर्शन कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी विद्यार्थी, जनप्रतिनिधी, शासकीय सेवक एवं संस्थाएं आदि सुबह 6:30 बजे मैदान पर उपस्थित होंगे। मुख्य अतिथि का आगमन सुबह 6:40 बजे होगा। 6:42 बजे मध्यप्रदेश गान, 6:45 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण होने के बाद प्रात: 7 से 8 बजे तक सामान्य योग अभ्यासक्रम होगा। इसके उपरा
न्त उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन किया जाएगा।

No comments:
Write comments