RAJ THAKRE के जन्मदिन पर काटा गया ओवैसी की तस्वीर वाला केक
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे का मंगलवार को जन्मदिन है। इस मौके पर एआईएमआईएम (AIMIM) के नेता असदुद्दीन ओवैसी की तस्वीर वाला केक काटा गया। जिसके बाद हैदराबाद-स्थित इस पार्टी की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आई है।मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य मुंबई के दादर स्थित राज के आवास 'कृष्ण कुंज' में समर्थकों ने राज ठाकरे का स्वागत किया। वहीं कुछ समर्थक ओवैसी की तस्वीर वाला केक लेकर आए थे, जिसे काटा गया। घटना पर एआईएमआईएम ने कड़ी प्रतिक्रिया जतायी। पार्टी के विधायक वारिस पठान ने केक काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।गौरतलब है, इस साल की शुरुआत में ओवैसी ने यह कहकर विवाद पैदा कर दिया था कि उनके गले पर चाकू रखे जाने पर भी वह 'भारत माता की जय' नहीं कहेंगे। इस पर राज ठाकरे ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। एमएनएस प्रमुख ने कहा था, "महाराष्ट्र आ जाएं, मैं आपके गले पर चाकू रखूंगा।"

No comments:
Write comments