Saturday, 4 June 2016

SATYADEV KATARE और बड़वानी विधायक RAMESH PATEL ने बिगाड़ा कांग्रेस का गणित

SATYADEV KATARE  और बड़वानी विधायक RAMESH PATEL  ने बिगाड़ा कांग्रेस का गणित

  RAJYASABHA की तीन सीटों पर चुनाव तय हो जाने के बाद BJP  तीसरी सीट के लिए अपने सियासी समीकरण तय करने में लग गई है। भाजपा का सबसे ज्यादा ध्यान नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे और बड़वानी विधायक रमेश पटेल पर है। सत्येदव कटारे इस समय गंभीर रूप से अस्वस्थ हैं और रेप के केस में रमेश पटेल जेल की हवा खा रहे हैं। भाजपा का दावा है कि कटारे इस समय कोमा में है ऐसे में वह उनके पोस्टल बैलेट वोट पर आपत्ति दर्ज करा सकती है। दूसरी तरफ वह इस बात का भी प्रयास कर रही है कि जेल में बंद रमेश पटेल को भी वोट करने से रोका जाए। सूत्रों की माने तो भाजपा हीरानंदानी अस्पताल से कटारे की ताजा हालत को लेकर जानकारी निकलवाएगी और उसे विधानसभा के रिटर्निंग आफीसर के सामने पेश करेगी। दलील यह दी जाएगी कि कोमा में अगर कोई व्यक्ति है तो वह वोट कैसे कर सकता है। इसी तरह बलात्कार के मामले में जेल में बंद कांग्रेस विधायक रमेश पटेल को भी वोट देने से रोकने के लिए वह सारे जतन कर रही है। कांग्रेस जहां उनकी जमानत के प्रयास में हैं वही भाजपा इसे रोकने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है। गौरतलब है कि कांग्रेस को अपने राज्यसभा प्रत्याशी विवेक तन्खा को जिताने के लिए 58 वोटों की दरकार है, पर उसके पास केवल 57 एमएलए हैं। ऐसे में उसके दो वोट और कम हो जाने पर उसे मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +