PRADHAN MANTRI NARENDRA MODI REACH DOHA , IMPORTANT THINK TO INCREASE THE ECONOMY OF INDIA AND QATAR
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी दो दिन की यात्रा पर शनिवार को यहां
पहुंचे। उनकी इस यात्रा से भारत और ऊर्जा संपन्न कतर के बीच आर्थिक रिश्तों
और विशेषकर हाइड्रोकार्बन क्षेत्र के संबंधों को नई मजबूती मिलेगी। मोदी
इस दौरान कतर के अमीर शेख तमीन बिन हमद अल-थानी के साथ विस्तृत बातचीत
करेंगे और कतर के व्यावसायिक समुदाय को संबोधित करेंगे।मोदी के यहां पहुंचने पर कतर के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला बिन नासेर बिन खलीफा अल थानी ने हवाईअड्डे पर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। मोदी ने
यहां पहुंचने पर अपने ट्वीट में कहा, ‘दोहा पहुंच गया। भारत कतर के साथ
मजबूत रिश्तों को काफी प्राथमिकता देता है। मेरी इस यात्रा का मकसद हमारे
दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध को आगे बढ़ाना है।’ एक अन्य ट्वीट में
मोदी ने कहा, ‘मैं उन सभी कार्यक्रमों की तरफ नजरें लगाए हूं जिनसे भारत
और कतर के बीच आर्थिक संबंधों का विस्तार हो और जनता के बीच रिश्ते और गहरे
हों।’ उन्होंने अरबी भाषा में भी कुछ संदेश ट्वीट किए।मोदी कल कतर के अमीर
के साथ विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों और आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय और
अंतरराष्ट्रीय मामलों पर विस्तृत बातचीत करेंगे। कतर से भारत को एलएनजी की
बड़ी मात्रा में आपूर्ति की जाती है। पिछले वित्त वर्ष में देश के कुल
एलएनजी आयात में 65 प्रतिशत हिस्सा कतर का था।बातचीत ऊर्जा क्षेत्र पर
केंद्रित रहने की उम्मीदसूत्रों ने यहां बताया कि बातचीत ऊर्जा क्षेत्र पर
केन्द्रित रहने की उम्मीद है लेकिन इस दौरान आपसी संबंधों से जुड़े कई
मुद्दे भी बातचीत में आ सकते हैं। कतर खाड़ी क्षेत्र में भारत का एक
महत्वपूर्ण व्यापार भागीदार है। वर्ष 2014-15 में द्विपक्षीय व्यापार 15
अरब डालर से अधिक रहा है। कतर कच्चे तेल के मामले में भी भारत का प्रमुख
स्रोत रहा है। इस समय कतर में कई भारतीय कंपनियां वर्ष 2022 में यहां होने
वाले फीफा विश्व कप से संबंधित निर्माण गतिविधियों में लगी हुई हैं।मोदी
अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान यहां एक श्रमिक कैंप में भारतीय कामगारों
को भी संबोधित करेंगे। कतर में भारतीय प्रवासियों की संख्या सबसे अधिक है।
यहां 6,30,000 से अधिक भारतीय काम करते हैं जो कि इस देश की आबादी का एक
बड़ा हिस्सा हैं।

No comments:
Write comments