Saturday, 4 June 2016

शहीद POLICE अधिकारियों के परिवार को 50-50 लाख रुपये की मदद :AKHILESH YADAV

शहीद POLICE अधिकारियों के परिवार को 50-50 लाख रुपये की मदद :AKHILESH YADAV

मथुरा हिंसा में शहीद हुए पुलिस वालों के लिए उत्तरप्रदेश सरकार ने मुआवज़े का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की है कि शहीदों के परिवार को 50-50 लाख रुपये की मदद दी जाएगी साथ ही उनकी पत्नियों को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।इसके अलावा दोनों ही पुलिस अफसरों की जितने दिन की नौकरी बची थी, उतने दिन की पूरी तनख्वाह उनकी पत्नियों को दी जाएगी। घोषणा में यह भी कहा गया है कि शहीद पुलिसकर्मियों के रिटायरमेंट की तारीख के बाद उनकी जितनी पेंशन बनती है, उतनी पेंशन उनकी पत्नियों को दी जाएगी। मथुरा पुलिस ने भी शहीद अधिकारियों को अपने वेतन से 26-26 लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया है।इसके अलावा 280 एकड़ इलाके में पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं लैंडमाइन या विस्फोटक न हों। बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक एक्सपर्ट जवाहर बाग के अंदर मौजूद हैं। इस बीच रामवृक्ष यादव को लेकर पुलिस अभी कुछ भी साफ़ नहीं कर रही है कि वह मारा गया, गिरफ़्तार किया गया या फ़रार है। सूत्रों के हवाले से यह भी खबर है कि मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव की इस कार्रवाई में जलकर मौत हो गई है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +