SAINA WON AUSTRALIAN OPEN BADMINTON , (बाई) INDIAN BADMINTON ASSOCIATION ने की पुरस्कार देने की घोषणा
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी व विश्व रैंकिंग में आठवें नंबर पर काबिज साइना नेहवाल ने आस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। रविवार को सात लाख 50 हजार डालर की ईनामी राशि वाले हुए इस प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में साइना ने चीन की सून यू को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। रियो ओलंपिक में भारत की पदक उमीद सातवीं सीड साइना ने महिला एकल सेमीफाइनल के एक घंटे 11 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मैच में गैर वरीय सून यू को 11-21 21-14 21-19 से पराजित कर खिताब पर कजा किया। टूर्नामेंट में बाकी भारतीय खिलाड़ियों के बाहर हो जाने के बाद वही अकेली प्रतिनिधि बचीं थीं। भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) ने ऑस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी साइना नेहवान को उन्हें नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। बाई ने रविवार को एक विज्ञप्ति जारी कर भारत की बैडमिंटन क्वीन नेहवाल को उनकी इस उपलब्धि पर 10 लाख रुपए का पुरस्कार देने का ऐलान किया।बाई के अध्यक्ष डॉ अखलेश दास गुप्ता ने एक बयान में कहा कि मैं साइना को अद्भुत जीत के लिए बधाई देता हूं। यह उनके करयिर का मील का पत्थर है कि उन्होंने दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब जीता। इस वर्ष पांच अगस्त से शुरू होने वाले रियो ओलंपिक की तैयारियों के मद्देनजर यह जीत उनका विश्वास बढ़ाएगी, जहां वह खेलों के महाकुंभ रियो ओलंपिक में भारत की बैडमिंटन की अगुवा होगी। इसके अलावा मैं उनके कोच विमल कुमार और उनके सहयोगी स्टाफ को भी बधाई देता हूं जो साइना से सर्वश्रेष्ठ निकलवाने के लिए मेहनत करते हैं।

No comments:
Write comments