Sunday, 12 June 2016

PRIME MINISTER REACH HIGH COURT, जजों और वकीलों से मिले, मांगों पर मोदी ने दिया आश्वासन

PRIME MINISTER REACH HIGH COURT, जजों और वकीलों से मिले, मांगों पर मोदी ने दिया आश्वासन

प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार प्रयाग आये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
होटल कान्हा श्याम में कुछ देर ठहरने के बाद हाईकोर्ट पहुंच गये। हाईकोर्ट पहंचे पीएम मोदी ने उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस वी.के शुक्ला के साथ ही सभी जजों और हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष, महासचिव समेत प्रमुख अधिवक्ता संगठनों और केन्द्र तथा राज्य के सरकारी वकीलों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री का स्वागत कार्यवाहक सीजे वी.के शुक्ला ने किया। पीएम नरेन्द्र मोदी ने हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस वी के शुक्ला, जस्टिस तरूण अग्रवाल समेत तमाम जजों के साथ बैठक कर कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर वार्ता की। जजों से मिलने के बाद पीएम मोदी ने हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष राधाकांत ओझा, महासचिव अशोक सिंह, शासकीय अधिवक्ता अखिलेश सिंह, मुख्य स्थायी अधिवक्ता रमेश उपाध्याय, केन्द्र सरकार के एडिशलन सॉलीसीटी जनरल ऑफ इंडिया अशोक मेहता एवं एडवोकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। पांच मिनट की वार्ता में अधिवक्ताओं ने कई मांगें पीएम के सामने रखीं। जिसमें सबसे प्रमुख मांग जजों की नियुक्ति थी। इसके बाद अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लीज पर भूमि मुहैया कराकर अधिवक्ताओं के लिए चैम्बर की व्यवस्था किए जाने एवं वकीलों के लिए अस्पताल की व्यवस्था कराये जाने की मांग की। जिस पर पीएम ने अधिवक्ताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि आपकी सभी समस्याओं का निराकरण होगा। अधिवक्ताओं से पीएम मोदी ने वायदा किया कि जो भी मांगें हैं, उन्हें पूरा किया जायेगा। वह आपकी मांगों को लेकर नाखुश नहीं होने देंगे। इससे पूर्व पीएम हाईकोर्ट की 150 वीं वर्षगांठ को लेकर म्यूजियम आदि देखा। शायद इलाहाबाद उच्च न्यायालय में पीएम मोदी का यह पहला दौरा था। वहीं इससे पूर्व पश्चिमी यूपी में बेंच बनाये जाने के मुद्दे को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा दिए गए बयान का खंडन करने के लिए उनके दूत के रूप में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या दिन में एक बजे के करीब हाईकोर्ट पहुंच गए। उन्होंने हाईकोर्ट बार के पदाधिकारियों के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ओर से बेंच के मुद्दे पर दिए गए बयान का खंडन किया। उन्होंने वकीलों को संबोधित करते हुए कहा कि बेंच बनाये जाने का कोई भी प्रस्ताव केन्द्र के पास नहीं है। भाजपा अध्यक्ष ने बेंच को लेकर कोई भी बयान आगरा में जारी नहीं किया था। उन्होंने मीडिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि मीडिया ने उसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। भाजपा अध्यक्ष की ओर से उन्होंने कहा कि पश्चिमी बेंच को लेकर कोई भी योजना सरकार के पास नहीं है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +