RAJYASABHA ELECTION में हुआ MONEY, BAHUBAL और तिकड़म का इस्तेमाल: CONGRESS
सात राज्यों से राज्यसभा की 27 सीटों के लिए शनिवार को हुए मतदान में कांग्रेस ने सत्ताधारी भाजपा पर साजिश करने और वोटिंग से पहले पैसे, बाहुबल और तिकड़म का जमकर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।इस चुनाव में भाजपा के 12 उम्मीदवार चुनाव जीत गए। हरियाणा में कांग्रेस के बागियों ने पार्टी को झटका दे दिया। वहां कांग्रेस विधायकों के 14 वोट रद्द कर दिए गए। इन विधायकों ने रिटर्निग अफसर द्वारा दिए गए पेन से वोट डालने के बजय अपने पेन का इस्तेमाल किया था। इस मुद्दे पर कांग्रेस प्रवक्ता पीएल पुनिया ने रविवार को कहा कि इन चुनावों में स्पष्ट रूप से भाजपा ने तानाशाही की है। भाजपा उम्मीदवारों की 'बाधाओं' के बावजूद कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। यह पार्टी की सफलता है और लोकतंत्र की जीत को साबित करने वाला है।हरियाणा के प्रभारी और कांग्रेस महासचिव बीके हरिप्रसाद ने कहा कि हमने पीसीसी और स्वतंत्र प्रत्याशी से रिपोर्ट मांगी है। जिस तरीके चुनाव संपन्न हुए हैं उसके बारे में चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराने जा रहे हैं। उन्होंने प्रथम दृष्टया सरकारी पक्ष की साजिश बताया और कहा कि पार्टी सच्चाई का पता लगाएगी। पार्टी राजनीतिक रूप से और कानूनी तौर पर लड़ाई लड़ेगी।वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने भी हरियाणा में आनंद की पराजय को धक्का और हताश करने वाला बताया। वास्तव में क्या हुआ उसका पता लगाना जरूरी बताते हुए खुर्शीद ने कहा कि संबंधित महासचिव कांग्रेस मतों के अयोग्य ठहराए जाने के कारणों को देखेंगे।वहीं कांग्रेस प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने मोदी सरकार पर पैसे और बाहुबल का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने पर तुली है। उत्तराखंड में क्या हुआ, अरुणाचल प्रदेश में उन्होंने क्या किया यह देखा जा चुका है और आज फिर से क्या हो रहा है यह दिखाई दे रहा है।
No comments:
Write comments