Sunday, 12 June 2016

AMERICA के FLORIDA के NIGHTCLUB में FIRING 50 PERSON DEATH

 AMERICA  के FLORIDA  के NIGHTCLUB में FIRING 50 PERSON DEATH
अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के एक समलैंगिक नाइटक्लब में फायरिंग की घटना में हमलावर समेत 50 लोगों के मारे जाने और 53 लोगों के घायल होने की खबर है। यह अमेरिकी इतिहास में हमले की सबसे भयावह घटना है।मौतों की पुष्टि करते हुये पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलावर के पास राइफल, हैंडगन और विस्फोटक डिवाइस थे जिसको बाद में पुलिस ने गोलीबारी में मार गिराया।अमेरिकी न्यूज़ नेटवर्क के मुताबिक हमलावर की पहचान उमर मातीन 29 के तौर पर हुई है जो अफगान मूल का था। हालांकि पुलिस ने अभीतक इसकी पुष्टि नहीं की है। एफबीआई का मानना है कि हमलावर को प्रशिक्षण दिया गया था और उसके तार आतंकी समूहों से जुड़े हो सकते हैं।ओरलैंडों पुलिस अधिकारी जोन मिना के अनुसार सुबह के पांच बजे हमलावर ने बंधक बनाये जाने जैसी स्थिति बना दी थी जिसके बाद पुलिस को बचाव की रणनीति तैयार करनी पड़ी। मामले को आंतरिक और बाह्य आतंक के तौर पर देखा जा रहा है।हमलावर का ध्यान भटकाने के लिये पुलिस ने पहले छोटे विस्फोट किये और प्रयास कर उसके चंगुल से 30 लोगों को छुड़ाया।यह घटना आँरलैंडों के पल्स नामक नाइटक्लब में हुई। हमलावर जिस समय क्लब में घुसा तब वहाँ लैटिन नाइट्स नामक एक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान हमलावर ने गोलियाँ चलानी शुरू कर दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तड़के दो बजे जब क्लब का समय खत्म होने जा रहा था, तब गोलीबारी हुई। शूटिंग शुरू होने के समय मौके पर मौजूद रहे क्लबर रिकार्डो नेग्रोन ने स्काई न्यूज को बताया कि कैसे बंदूकधारियों ने गोलियों से क्लब को दहला दिया। उसने कहा, 'लोग फर्श पर लेट गए। मेरा अनुमान है कि वह छत पर गोलियां दाग रहा था क्योंकि आप लैंप के गिरे हुए शीशे देख सकते हैं।' एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'लोग घायल हुए हैं। मेरे पास पुख्ता जानकारी नहीं है कि किसी की मौत हुई है।'शहर में 24 घंटे के बाद ही यह दूसरी गोलीबारी घटना है। इससे पहले शुक्रवार को एक थियेटर में एक बंदूकधारी ने गोली मारकर गायिका क्रिश्टिना ग्रिमी की हत्या कर दी थी। जिस समय गोली मारी गई, गायिका ने उस समय ही अपना कार्यक्रम खत्म किया था।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +