GULAM NAVI AJAD बने UP के और KAMALNATH PUNJAB-HARIYANA के प्रभारी
कांग्रेस आलाकमान ने उत्तर प्रदेश और पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए महासचिव गुलाम नबी आजाद को यूपी का प्रदेश प्रभारी और वरिष्ठ नेता कमलनाथ को पंजाब-हरियाणा का प्रदेश प्रभारी बनाया है।इससे पहले लगातार संगठन में फेरबदल की मांग को देखते हुए आलाकमान ने पार्टी की कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) से पहले मिशन 2017 के तहत उत्तर प्रदेश में अपने पुराने वोट बैंक को फिर से हासिल करने की कोशिश के तहत मधुसूदन मिस्त्री की जगह गुलाम नबी आजाद को प्रदेश प्रभारी बनाया है।दरअसल आजाद के जरिये कांग्रेस मुस्लिम वोट बैंक को रिझाने की कोशिश कर रही है, जबकि प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्मल खत्री के स्थान पर ब्राह्मण चेहरा लाने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश में जनाधार खो चुकी कांग्रेस अब आईटी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के फार्मूले पर अमल कर रही है। कांग्रेस आलाकमान प्रशांत की टीम को अपने तरीके से काम करने की आजादी दी है।
No comments:
Write comments